फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   110 bigha crop of wheat by fire

आग से गेहूं की 110 बीघे फसल राख

Tue, 16 Apr 2019 12:11 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Tue, 16 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
110 bigha crop of wheat by fire
लाखी हनुमंतपुर में फसल जलने के बाद खेत में घूमता चिंतित किसान। - फोटो : amar ujala
क्षेत्र में दो  स्थानों में हुई आगजनी की घटना में गेहूं     की 110 बीघे फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


सैफई थानाक्षेत्र के बघुइया  गांव निवासी सुभाष चंद्र के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। सोमवार दोपहर करीब करीब दो बजे बिजली का तार टूटकर सुभाष के खेत में गिर गया। तार में दौड़ रहे करंट की चिंगारी से खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें देख आसपास के लोग दौड़े। दमकल को सूचना देने के साथ ग्रामीण आग पर काबू करने में जुट गए। कुछ देर में दमकल विभाग की टीम पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से चार घंटे में आग पर काबू किया। आग से सुभाष व राम चंद्र के बीस बीघा योगेंद्र धर्मेंद्र की पांच बीघा महेश की पांच बीघा सुधा देवी अखिलेश की नौ बीघे सुभाष, अवधेश, महेश व राजेश के दस बीघे राकेश व सुरेश के दो बीघा व अघानी देवी के दो बीघा फसल जल गई। एसडीएम सैफई हेम सिंह ने नुकसान का जायजा लिया। सीएफओ के वर्मा ने बताया कि आग तार टूटकर गिरने से लगी थी।

वहीं, बकेवर थाना क्षेत्र में लाख हनुमंतपुरा अंदावा गांव का मजरा है। यहां खेतों के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन निकली है। गांव के किसान मेवालाल के खेत में भी एक खंभा लगा है। खंभे पर लगे जंपर में स्पार्किंग होने से चिंगारी गेहूं की फसल में आ गिरी। इससे फसल में आग लग गई। फायरब्रिगेड और पुलिस को सूचना देने के साथ किसान आग पर काबू करने में जुट गए। कुछ ही देर में सीओ भरथना बैजनाथ, एसओ बकेवर एसके त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंच गए। किसानों ने एकजुट होकर आग पर काबू कर लिया। खेतों तक रास्ता न होने के कारण करीब 45 मिनट  बाद फायरब्रिगेड पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने खेतों के बीच से फायरब्रिगेड मौके तक पहुंचवाई। आग कहीं रह न जाए इस  आशंका में फायरब्रिगेड कर्मियों ने खेतों में पानी डाला। आग से मेवालाल के 10 बीघे, शिवकुमार व सुंदरलाल की चार-चार बीघे, अजब सिंह व छोटेलाल के तीन-तीन बीघे कुंवर सिंह, केशव सिंह, राममूर्ति व रमेश दोहरे की  दो-दो बीघे समेत 30 बीघा गेहूं की फसल जल गई। जनसंपर्क को अंदावा जा रहे भाजपा प्रत्याशी रामशंकर  कठेरिया, जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने खेतों पर जाकर किसानों को ढांढस बंधाया साथ ही उपजिलाधिकारी  चकरनगर को किसानों को  मुआवजा दिलाने को कहा। लेखपाल के मौके पर न आने से किसानों में नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed