{"_id":"5bf1a95fbdec221a020c60a3","slug":"101542564191-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
इटावा। सैफई थाना पुलिस ने लरखौर गांव में हुई महिला की हत्या के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।
लरखौर गांव निवासी गोविंद सिंह की पत्नी शांति देवी सात नवंबर को अपने घर पर थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक संदीप कुमार उसके घर में घुस आया और उसकी नातिनों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब शांति देवी ने विरोध किया तो परिजनों का आरोप है कि संदीप ने तमंचा से शंाति देवी को गाली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों ने उन्हें सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। हालांकि आरोपी संदीप ने तब कह दिया था कि दिवाली पर चल रही आतिशबाजी के दौरान राकेट शांति देवी को लग गया। जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में पोस्ट मार्टम में गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
इस मामले में मृतका केे पुत्र ने संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से संदीप फरार हो गया था। शनिवार की शाम को वह अपने घर आया था। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशान देही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा व खोखा बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जीवा राम ने बताया कि संदीप की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। ब्यूरो