फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जुए की अड्डी पर पुलिस का छापा, सीडीओ के स्टेनों सहित 7 गिरफ्तार

जुए की अड्डी पर पुलिस का छापा, सीडीओ के स्टेनों सहित 7 गिरफ्तार

Sun, 15 Oct 2017 09:47 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
जुए की अड्डी पर पुलिस का छापा, सीडीओ के स्टेनों सहित 7 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर दतावली स्थित मटर गोदाम के पास छापा मारकर जुआ खेल रहे सीडीओ के स्टेनो सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकडे़ गए जुआरियों ने पुलिस से हाथपाई भी की। वह उनके चंगुल से भागने में नाकाम रहे। पुलिस को मौके से नकदी बाइकें व अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया।

एसओ फ्रेंड्स कॉलोनी भोलू सिंह भाटी अपने हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि काफी लोग दतावली गांव में मटर गोदाम के पास जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने अपनी टीम के साथ छापा मारा। पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए जुआरियों ने पुलिस ने भिड़ने का भी प्रयास किया। इसी बीच एक जुआरी भाग जाने में सफल रहा। पुलिस को मौके से 65120 रुपया नकद, पांच बाइकें, एक स्कूटी, नौ मोबाइल के अलावा ताश की गड्डी बरामद हुई। जुआ खेलते पकडे़ जाने वालों में पक्का तालाब कोतवाली निवासी सीडीओ का स्टेनो रिंकू आनंद, नारायन अड्डा निवासी विनय कुमार, ओमपुरम कॉलोनी निवासी विजेंद्र, रामनगर निवासी कुलदीप कुमार, अल्कापुरी निवासी प्रदीप कुमार, लोकासई निवासी उम्मेद सिंह व दतावली निवासी प्रदीप उर्फ भिंडी शामिल हैं। जबकि दिलीप पुलिस को चकमा देकर भाग गया। एसओ भोलू सिंह भाटी ने बताया कि पकड़ा गया प्रदीप उर्फ भिंडी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


- जुआ खेलते सीडीओ के स्टेनो सहित सात गिरफ्तार
- पुलिस को फड़ से 65 हजार की नकदी, पांच बाइकें, एक स्कूटी व नौ मोबाइल भी बरामद


































फोटो नंबर 26- फ्रें ड्स कॉलोनी पुलिस की गिरफ्त में जुआ खेलने के आरोप में पकड़े गए लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed