{"_id":"5cc5f34abdec22074e0118fd","slug":"100-thousand-two-bigha-crop-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 किसानों की दो हजार बीघा फसल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
100 किसानों की दो हजार बीघा फसल राख
Mon, 29 Apr 2019 12:09 AM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
आग से जलती फसल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी थाना क्षेत्र में खेत में रविवार सुबह आग लगने से छह गांवों के करीब 100 किसानों की करीब दो हजार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गए। कई किसानों के पास तो खाने के लिए एक दाना तक नहीं बचा है। सूचना के बावजूद दमकल दो घंटे देरी से पहुंचने से किसानों ने नाराजगी रही। गुस्साए किसानों ने मौके पर पहुंचीं विधायक सावित्री कठेरिया की गाड़ी पर हमला कर दिया। विधायक भाग कर पास के गांव में रुकी फिर चलीं गईं। तीन दमकल करीब साढ़े चार घंटे में आग पर काबू पा सकीं।
इंगुर्री गांव के पास खेतों में देवस्थान बना है। इसी के पास एक गेहूं के खेत में सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गई। तेज हवा चलने से कुछ ही देर में आग पूरे खेत में फैल गई। धुआं उठाता देख खेतों और गांव में मौजूद किसान दौड़े। यूपी 100 पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना देकर ग्रामीण आग पर काबू करने में जुट गए। करीब 30 मिनट बाद यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। उसके साथ फायरब्रिगेड न होने से किसान भड़क गए और पुलिस को खदेड़ लिया। इसी बीच विधायक सावित्री पहुंच गईं। फायरब्रिगेड न पहुंचने से खफा किसानों ने विधायक की गाड़ी पर हमला कर दिया। इससे वे गाड़ी लेकर गांव की ओर भागीं।
करीब एक बजे फायरब्रिगेड पहुुंची। इसके कुछ ही देर बाद एसडीएम चकरनगर इंद्रजीत सिंह भी पहुंच गए। आग पर काबू होता न देख उन्होंने सैफई, मैनपुरी और मध्यप्रदेश के भिंड से फायरब्रिगेड बुलाईं। आधे घंटे बाद फायरब्रिगेड की दो और गाड़ियां पहुंच गईं। किसानों के सहयोग से फायरब्रिगेड करीब पांच घंटे बाद साढ़े चार बजे आग पर काबू पा सकी। आग से उलीची गांव में खेतों की ओर बने तीन घरों के छप्पर भी जल गए। एडीएम ज्ञानप्रकाश ने राजस्व टीम के साथ नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। किसानों को जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा।