फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   1 million stolen by putting cash in two houses

दो घरों में नकब लगाकर दस लाख की चोरी

Fri, 13 Jul 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 13 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
1 million stolen by putting cash in two houses
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : amar ujala
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चक पिपरोनाहार गांव में बुुधवार रात को दो घरों में नकब लगाकर दाखिल हुए चोर करीब दस लाख का सामान चुरा ले गए। हैरत की बात यह है कि वारदात के वक्त परिवार के लोग आंगन में गहरी नींद में सो रहे उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह चोरी का पता चला। पुलिस ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


चक पिपरोनाहार गांव में प्रमोद कुमार पुत्र मोहरमन सिंह परिवार के साथ रहते हैं। पड़ोस में उनकी चाची राम जानकी अकेली रहती हैं। बुधवार शाम को खाना खाने के बाद प्रमोद घर के दरवाजे पर व महिलाएं आंगन में सो गई। रात के समय चोरों ने उनके घर के पिछवाड़े में नकब लगा दिया और कमरे में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरों में बक्सों के ताले तोड़कर जेवर, नगदी के अलावा अन्य सामान चुरा लिया। इसके बाद चोरों ने राम जानकी के घर में नकब लगाई और कमरे में दाखिल हुए। वहां बक्से में नगदी व जेवर चुरा लिए।
विज्ञापन


आंगन में सो रहीं महिलाओं को चोरों की भनक नहीं लग सकी। गुरुवार सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो वे कमरे के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद मिली। परिजनों ने पीछे जाकर देखा तो नकब लगी थी। बाद में गांव का एक लड़का नकब के जरिए कमरे में गया और दरवाजा खोला। प्रमोद व उसके परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और उसमें रखे जेवर नगदी गायब थी। राम जानकी ने भी देखा तो उनका बक्सा खाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद ने बताया कि उनकी बेटी नीतू सुसराल से आई थी, उसके भी जेवर चोरी हुए हैं।  उन्हाेंने बताया कि चोर उनके घर से एक लाख रुपये नगद जो उसने सरसों बेच कर घर में रखे थे। इसके अलावा चार अंगूठी, दो जोड़ी कान की झुमकी, दो किलो चांदी के जेवरात के अलावा नीतू का एक हार, आठ अंगूठी, चेन, तीन जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी पायलें मिलकर कु ल करीब दस लाख का माल ले गए। इसके अलावा चोर राम जानकी के बक्से में रखे 18 हजार रुपये व एक चेन ले गए। प्रमोद ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। घटना की तहरीर दे दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed