फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,thagi,etawah,etawah news,up news

इटावा : शिक्षक से साइबर ठग ने 1.70 लाख रुपये ठगे

Mon, 12 Sep 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime,thagi,etawah,etawah news,up news
ताखा। मोबाइल पर आए मैसेज के लिंक पर क्लिक करते ही शिक्षक के खाते से 1.70 लाख रुपये निकल गए। शिक्षक ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की है।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला दुली निवासी नीतेश्वर कुुमार बसरेहर कलहरोही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब वे कक्षा में पढ़ा रहे थे तभी उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि कहा कि आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर रहे, क्या उसे बंद करना चाहते हैं। इस पर शिक्षक ने क्रेडिट कार्ड बंद करने की बात कही। कॉल करने वाले ने मैसेज के जरिये एक लिंक भेेजा और एप डाउनलोड करने के लिए कहा।

एप डाउनलोड करते ही शिक्षक के मोबाइल पर ओटीपी आया। इस शिक्षक ने कॉल करने वाले को बता दिया। इसके बाद शिक्षक के एसबीआई के खाते से दो बार में 75 हजार रुपये निकाल लिए और क्रेडिट कार्ड से 94 हजार रुपये डेबिट हो गए। साइबर सेल प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed