फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,police,etawah,etawah news,up news

इटावा : जमानत पर बाहर घुम रहा था फर्जी दरोगा

Fri, 19 Aug 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime,police,etawah,etawah news,up news
इटावा। गिरफ्तार किए गए फर्जी दरोगा पर 2015 में चौबिया थाने में हत्या के प्रयास सहित मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें फर्जी दरोगा के पांच परिवारीजन भी नामजद किए गए थे। सितंबर 2017 में मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा हटा दी गई थी साथ ही दो लोगों के नाम भी हटा दिया गए थे। फर्जी दरोगा जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के मिलकिया गांव निवासी सुनील कुमार ने फर्जी दरोगा विपिन कुमार यादव और उसके परिवारीजन शैलेंद्र कुमार, हरेंद्र, राहुल, राम प्रकाश व मनोज कुमार पर मारपीट और लाइसेंसी राइफल से गोली चलाने का आरोप लगाया था। सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी थी। जांच में गोली चलने की बात सामने न आने पर धारा 307 हटा दिया था, साथ राम प्रकाश और मनोज का नाम भी मुकदमे से हटा दिया था। इसके बाद सभी को जमानत दे दी गई थी।
विज्ञापन

जमानत पर छूटते ही विपिन कुमार ने गांव में खुद को फर्जी दरोगा बताया था और गांव वालों पर रौब दिखाता था। इसके साथ ही साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में वर्दी पहन कर घूमता था और लोगों को फंसा कर उनसे पैसे वसूलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी विपिन ने फर्जी दरोगा बन सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी बाजार में सराफा व्यापारी अमित सोनी की दुकान से सोने की चेन ली थी। अगले दिन चेन वापस कर पैसे लेने की बात कही थी। व्यापारी को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना कर दी थी। बुधवार को जब विपिन चेन वापस करने पहुंचा तो व्यापारी की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed