फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,loot,gang,arrest

लूट व चोरी गैंग की दो महिलाओं समेत सात शातिर गिरफ्तार

Wed, 19 May 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime,loot,gang,arrest
इटावा। हाईवे पर सवारियों से लूटपाट करने वाले गैंग के सात लोगों को सिविल लाइन थाना पुलिस और एसओजी टीम (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो वारदात में शातिरों का साथ देती थीं। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त दो कारें, लूटे हुए जेवरात व 52 हजार 434 रुपए, 230 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद अपने दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि इसी साल 22 फरवरी को थाना सिविल लाइन थाने में फ्रैंड्स कालोनी क्षेत्र में पीएसी गेट के सामने रहने वाले सुनील कुमार यादव की पत्नी रुबी लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रुबी का कहना था कि 6 जनवरी को आगरा जाने के लिए वह आईटीआई चौराहा पर खडी थीं। उसी दौरान बोलेरो (गाडी संख्या यूपी 81 वाई 4782) उनके पास आकर रुकी। उसमें तीन पुरुष व दो महिलाएं पहले से बैठी थीं। चालक के कहने पर वह आगरा जाने के लिए बोलेरो पर बैठ गईं। सिरसागंज पर आरोपियों ने गाडी में खराबी आने की बात कहकर उन्हें नीचे उतार दिया। इसके बाद आरोपी बोलेरो में रखा उनका बैग लेकर फरार हो गए थे। बाद में बैग में मिला, लेकिन पर्स से चेन, टॉप्स, पायल, पांच हजार रुपये गायब थे। मामले में चोरी व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

बुधवार देर रात सटीक सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी श्याम वीर सिंह और एसओजी की टीम ने
भदावरी भैंस जमुनापारी प्रजनन केंद्र के पास भिंड, मध्य प्रदेश की तरफ से आ रही दो कारों को पकड़ लिया। इसके बाद कारों में सवार दो महिलाओं व पांच पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो कारें, लूटे हुए जेवरात व 52 हजार 434 रुपए, 230 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शातिर हुए गिरफ्तार
खतौली, मुजफ्फरनगर निवासी - कपिल जाटव, अजय जाटव, महेश जाटव व उसकी पत्नी बब्बो (यह सभी एक परिवार से जुड़े हैं), बक्सर, बुलंदशहर निवासी नितिन जाटव व उसकी पत्नी कविता, अगोरा गांव थाना खुर्जा, बुलंदशहर निवासी बाबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed