{"_id":"62f94210433ab86f6b6cbd62","slug":"crime-loot-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7129057196","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: लिफ्ट देकर बहाने बुजुर्ग की जेब से निकाले रुपये और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: लिफ्ट देकर बहाने बुजुर्ग की जेब से निकाले रुपये और मोबाइल
विज्ञापन
भरथना। लिफ्ट देकर बुजुर्ग किसान की जेब से उच्चकों ने नकदी और मोबाइल पार कर दिया।
मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र अंतर्गत लहगांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि वे भरथना बाजार से मेथी का बीज खरीदने बस से आए थे। वे कुनैठा (बकेवर) गांव निवासी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए बालूगंज मार्ग पर खड़े थे। इस दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए और बात करने लगे।
दोनों ने ताऊ बोलकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया और रेलवे फाटक पर छोड़ने की बात कही। किसान बाइक पर बैठ गए। चालक उल्टी दिशा में बाइक ले जाने लगा तो बुजुर्ग ने टोंक दिया। इस पर युवक उन्हें रास्ते पर उतारकर चले गए।
किसान ने जब रिश्तेदार को फोन करने के लिए जेब में हाथ डाला तो मोबाइल गायब था। जेब से 1100 रुपये भी गायब थे। (संवाद)