{"_id":"60a54f978ebc3e719e5fa3e2","slug":"crime-hanging-women-etawha-news-knp629320782","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव, ससुराली फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव, ससुराली फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। थाना क्षेत्र के नगला गडरिया गांव में विवाहिता रिंकी (26) का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद से पति समेत ससुराल के सभी लोग फरार हैं। मायके वालों ने दहेज के लिए रिंकी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरेन गांव निवासी सुखराम पाल ने बेटी रिंकी की शादी नगला गडरिया के राजीव पाल के साथ सात साल पहले की थी। रिंकी के भाई रोहित कुमार ने बताया बहनोई राजीव व उसके परिवार के लोग दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करते थे। बुधवार को ससुराल वाले रिंकी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाकर घर से फरार हो गए।
मां के शव के पास तीन साल का बेटा बैठकर रोता मिला। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर यादव मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी के मुताबिक अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।