फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

असलहा समेत फोटो वायरल करने वाला किशोर गिरफ्तार

Mon, 17 May 2021 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
crime
चकरनगर। सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लेकर फोटो वायरल करने वाले किशोर को पुलिस ने देर रात दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। देर शाम तकिया बस्ती में युवक की गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस पर हमला बोलने वालों में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चकरनगर इंस्पेक्टर अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ फोटो वायरल करने वाले किशोर की तलाश में हलका इंचार्ज पवन शर्मा बस्ती में गिरफ्तारी के लिए गए थे। किशोर के घर पर पहुंचते ही महिला और पुरुषों ने पुलिस पर गालीगलौज करते हुए दबाव बनाने का प्रयास किया। कुछ युवकों, महिलाओं ने छतों पर चढ़कर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए।
विज्ञापन

जिसके चलते सीओ दरवेश कुमार ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई। अभद्रता करने वाले दो युवक अमन अली, रफीक अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छत पर छिपे मुख्य आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ जारी है फोटो में दिखा रहे असलहा की जानकारी की जा रही है। अभी तक असलहा बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर के ताऊ के लड़के की सोमवार को थी बरात
किशोर के ताऊ के लड़के सोनू अली की सोमवार को बरात थी। बस्ती में रफीक मोहम्मद के लड़के की भी शादी थी। पुलिस को लेकर लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग देर रात तक यही नहीं समझ पाए कि आखिर पुलिस बस्ती में किस वजह से किशोर की तलाश कर रही है। जब प्रबुद्ध लोगों ने पुलिस से जानकारी की तो पता चला कि किशोर ने अपना सोशल मीडिया पर अवैध असलहा लेकर फोटो वायरल की है। तब लोगों की जिज्ञासा शांत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed