{"_id":"5fea1e8a8ebc3e08c168eb4e","slug":"crime-etawha-news-knp602702065","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बैट्री व मोबाइल के साथ चार चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बैट्री व मोबाइल के साथ चार चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। महेवा स्थित बहेड़ा ओवरब्रिज के पास रविवार की रात पुलिस ने गश्त के दौरान चार चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की तीन बैट्री व मोबाइल, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए चोरों ने लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में हुई चोरी की वारदात कबूल की है।
बकेवर प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात महेवा तिराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी बहेड़ा ओवरब्रिज के पास एक ऑटो में कुछ लोगों के बैठे होने की सूचना मिली। महेवा चौकी प्रभारी नीतेंद्र वशिष्ठ पुलिस बल के साथ बहेड़ा ओवरब्रिज के पास पहुंचे। पुलिस को देखकर ऑटो में बैठै लोग भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया और ऑटो को कब्जे में ले लिया।
तलाशी लेने पर उनके पास से तीन चोरी की बैट्री, एक मोबाइल, आधार कार्ड, तमंचा, दो कारतूस व तीन चाकू बरामद हुए। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अमित कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी जैनमोहल्ला थाना जसंवत नगर, उसका भाई सूरज कुमार, शनि कुमार पुत्र हरिओम निवासी लुधुपुर, बब्लू शर्मा पुत्र रामौतार जैन मोहल्ला बताया। पूछताछ में बताया कि उन्होंने 16 दिसम्बर की रात ग्राम बसैयाहार गांव में एक किसान के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों चोर ऑटो से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।