{"_id":"5fea1de98ebc3ec14b28b663","slug":"crime-etawha-news-knp602701778","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के निर्देश पर भी इटावा पुलिस अपह्रत युवक को खोजने में नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के निर्देश पर भी इटावा पुलिस अपह्रत युवक को खोजने में नाकाम
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलानी थानाक्षेत्र से एक साल पहले गायब हुए युवक का पता पुलिस अब तक नहीं लगा पाई। बेटे की तलाश के लिए थाने के चक्कर काटकर थक चुके परिवार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में गुहार लगाई। वहां से इटावा पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश मिला, लेकिन परिजनों का कहना है कि सीएम कार्यालय के आदेश केेेेे बाद भी पुलिस बेटे को ढूढ़ने का प्रयास नहीं कर रही है। सोमवार को वह दोबारा एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को फ्रेंड्स कॉलेनी निवासी मीना देवी पति ओपी राजपूत के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने ने अपह्त बेटे की बरामदगी की मांग की। मीना देवी का आरोप है कि 18 नवंबर 2019 को बेटे शिवम का पक्के बाग के पास से आठ लोगों ने अपहरण कर लिया था। वह घर से दूध लेने निकला था। फ्रेंड्स कॉलोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद परिजन उच्चाधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटते रहे। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां से इटावा पुलिस को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मीना देवी का आरोप है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश होने के बाद भी पुलिस अभी तक बेटे को ढूढने में नाकाम है। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।