{"_id":"5dfbc7688ebc3e881633831c","slug":"crime-etawha-news-knp533286745","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगने से सात लाख का बीज जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग लगने से सात लाख का बीज जला
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के शेरपुरा गांव के पास पुलिस से बचने के चक्कर में गुरुवार सुबह हाईवे पर देसी शराब से भरी यूटीलिटी गाड़ी पलट गई। उसमें रखी शराब की पेटियां सड़क पर आ गिरीं। करीब साढ़े छह लाख रुपये कीमत की 206 पेटी (9888 क्वार्टर) देसी शराब बरामद हुई है। 10-12 पेटियों की बोतलें टूट गईं। चालक और हेल्पर दोनों मौके से भाग गए।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी बकेवर प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस आबकारी विभाग के साथ इस गाड़ी का पीछा कर रही थी। कैंपर चालक ने पुलिस से बचने के लिए रफ्तार के साथ गाड़ी भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पलट गई। गाड़ी से 206 पेटी देसी शराब बरामद हुई है। एक पेटी में 48 क्वार्टर हैं। 10-12 पेटियों में रखी शराब की बोतलें टूट-फूट गई हैं। बरामद शराब से जुड़े कोई कागजात गाड़ी में नहीं मिले हैं। इसे अवैध रूप से कहीं ले जाया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि बरामद देसी शराब के क्वार्टर पर क्रेजी रोमियो का लेबल लगा है। लेबल के अनुसार शराब पंजाब प्रांत की बनी हुई है। गाड़ी पलटने के बाद चालक व हेल्पर दोनों भाग गए हैं। लिहाजा अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई कि शराब की डिलीवरी कहां होनी थी। गाड़ी के नंबर से पता चला है कि इसका रजिस्ट्रेशन पहले किसी स्टाइक कंपनी के नाम था। अब दिल्ली नागलोई निवासी कमल गुप्ता के नाम है। पुलिस से बचने के लिए गाड़ी की बॉडी पर चॉकलेट फ्लेवर की खुशबू छिड़की गई थी। सूचना मिलने पर सीओ भरथना आलोक प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए और छानबीन की। सदर क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक अमित कुमार, भरथना शिवानी सिंह चौहान, चकरनगर ओमकार सिंह व जसवंतनगर के आबकारी निरीक्षक विमलेश यादव थाना पहुंचे। अब आगे कार्रवाई की जा रही है।