{"_id":"5dc5b2e28ebc3e5b6d04f265","slug":"crime-etawha-news-knp524671032","type":"story","status":"publish","title_hn":"49 किसानों पर लगा 1 लाख 35 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
49 किसानों पर लगा 1 लाख 35 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पराली जलाने के मामले में सख्त हुए ताखा तहसील प्रशासन ने खेतों में पराली जलाने वाले 49 किसानों पर एक लाख पैंतीस हजार का जुर्माना लगाया गया। किसानों पर ढाई ढाई हजार से पांच हजार तक जुर्माना लगाया गया है।
ताखा तहसील क्षेत्र में पराली जलाने को लेकर मामन हिम्मतपुर क्षेत्र के लेखपाल अनिल यादव की रिपोर्ट पर 13 किसानों में प्रत्येक पर ढाई ढाई हजार का जुर्माना लगाया गया है। आढ़रपुर के लेखपाल आशीष कुमार ने दो किसानों को पराली जलाने की रिपोर्ट दी है।
सरावा क्षेत्र में भी दो किसान, कुदरैल क्षेत्र में 11 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। कदमपुर और रौरा क्षेत्र में चार चार किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। तहसीलदार ताखा श्रीराम यादव ने बताया कि ताखा क्षेत्र में 49 किसानों को पराली जलाने का दोषी पाया गया है। इन सभी पर ढाई हजार से पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।