{"_id":"5dc06d9a8ebc3e93b147e479","slug":"crime-etawha-news-knp523777713","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बने पांडरी बाबा के मंदिर के फर्श को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर बने पांडरी बाबा के मंदिर के फर्श को तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अड्डा ऊसरा में घर के बाहर बने पांडरी बाबा के मंदिर के फर्श को पारिवारिक कहासुनी के बाद एक महिला ने तोड़ना आरंभ कर दिया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
अड्डा ऊसरा निवासी परिवार के बुजुर्ग रविंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर का निर्माण 1964 में हुआ था। इसके बाद मंदिर की जमीन गड्ढे में चली जाने के कारण 1984 में फिर से इसका निर्माण कराया गया था। इसके बाद से लगातार परिवार समेत अन्य लोग मंदिर में पूजा अर्चना करते आ रहे हैं।
परिवार के ही मुलायम की पत्नी वंदना ने कुछ दिन पहले मंदिर में ताला लगा दिया और उसके बाद मंदिर में किसी को जाने नहीं दे रही थी। सोमवार की सुबह दो सगे भाई विकास और सर्वेश के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
इस पर वंदना ने मंदिर के फर्श को तोड़ना आरंभ कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर की मूर्तियों को मंदिर में रखवाया और मुलायम सिंह पुत्र रामकिशन, वंदना पत्नी मुलायम सिंह, विकास , सर्वेश पुत्रगण रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया। फ्रेंडस कालोनी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।