{"_id":"5db338368ebc3e93d76c6510","slug":"crime-etawha-news-knp5220528111","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसे का लालच दे मुंहबोली भांजी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोसे का लालच दे मुंहबोली भांजी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के एक गांव में समोसे का लालच देकर युवक ने पांच साल की मुंहबोली भांजी के साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में खेत में पड़ी मिली बच्ची ने परिजनों को जानकारी दी तो ग्र्रामीणों ने दूसरी बच्ची के साथ युवक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती है। इधर, कोतवाल का कहना है कि आरोपी फरार है।
चकरनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ज्ञान सिंह उर्फ छोटू (28) पुत्र प्रेमनारायण भरथना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में रहता था। पड़ोस में रहने वाली पांच वर्षी की बच्ची उसे मामा बोलती थी। गुरुवार शाम करीब छह बजे बच्चे अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। ज्ञान सिंह समोसा दिलाने का लालच देकर दो बच्चियों को साथ ले गया।
गांव से करीब 300 मीटर दूर सरसों के खेत में लेकर जाकर उसने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अचेत अवस्था में छोटू बच्ची को छोड़ कर भाग गया। घर लौटने पर पिता को बेटी नहीं मिली तो उसने पत्नी से पूछताछ की। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। रात करीब दस बजे ग्रामीणों के साथ पिता ढूंढता हुआ खेत में पहुंचा। वहां बच्ची लहूलुहान पड़ी थी। बच्ची ने रोते हुए पिता को बताया कि छोटू मामा मेरे साथ ऐसा किया है।
विज्ञापन
इस पर ग्रामीणों ने गांव से छोटू को दबोच कर पुलिस को सूचना दी। जिस समय युवक को दबोचा गया उस समय वह दूसरी बच्ची को साथ ले जा रहा था। कुछ देर में भरथना थाना पुलिस गांव पहुंच गई। ग्रामीणों ने छोटू को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बच्ची को सीएचसी भरथना पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। कोतवाल एमपी सिंह ने बताया कि ज्ञान सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस आरोपी को ग्रामीणों ने खुद पुलिस के सुपुर्द किया, कोतवाल उसे फरार बता रहे हैं।