{"_id":"5db1f8488ebc3e0173478cc5","slug":"crime-etawha-news-knp5218741136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ा गांव के ट्रक चालक का आगरा जिले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ा गांव के ट्रक चालक का आगरा जिले में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बहेड़ा निवासी ट्रक चालक का शव आगरा के एत्मादपुर के धर्मपुर में मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
बहेड़ा निवासी अनिरुद्ध तिवारी के इकलौते पुत्र प्रवेश उर्फ पिंटू की मौत की खबर से गुरुवार को घर में कोहराम मच गया। गुड़गांव निवासी कंटेनर मालिक की गाड़ी के चालक पिंटू का शव आगरा जिले के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में पड़ा मिला है। पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। 27 साल का पिंटू अपने साले आशुतोष तिवारी के साथ कंटेेनर गाड़ी चलाता था। गत 18 अक्तूबर को वह कंटेनर लेकर दिल्ली गया था। जहां से सामान लेकर कोलकाता पहुंचाना था।
परिजनों के अनुसार पिंटू को कंटेनर लेकर बहेड़ा आना था। उसे बहेड़ा रुकना था, जबकि साले आशुतोष को कंटेनर लेकर कोलकाता जाना था। गत बुधवार रात करीब 9 बजे तक पिंटू की उसकी मां व पत्नी से मोबाइल पर बात हुई थी।
गुरुवार सुबह परिजनों को पुलिस से सूचना मिली कि आगरा जिला के एत्मादपुर थाना के धर्मपुर गांव में पिंटू का शव पड़ा मिला है। ड्राइविंग लाइसेंस से उसके बारे में जानकारी हुई। पुलिस ने ट्रक नंबर से गुड़गांव निवासी कंटेनर मालिक को भी सूचित किया।
विज्ञापन
यह खबर मिलने पर घर में रोना मच गया। परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस को कंटेनर को सादाबाद थाना के खंदौली मार्ग पर लावारिस अवस्था में खड़ा मिला। पिता अनुरुद्ध तिवारी ने पुत्र पिंटू की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।