{"_id":"5db1f7888ebc3e015d44e11a","slug":"crime-etawha-news-knp5218731167","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने जा रही छात्रा पर फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने जा रही छात्रा पर फेंका तेजाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (इटावा)। इंटर कालेज में परीक्षा देने जा रही छात्रा को मंगलवार को तीन युवकों ने बाइक पर ले जाने का प्रयास किया। सफल न होने पर युवकों ने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से उसके कपडे़ जल गए हैं। पिता ने गुरुवार बकेवर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का दावा है जांच में मामला फर्जी है।
बकेवर थाना क्षेत्र के किशोरी क्षेत्र के इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे वह विद्यालय परीक्षा देने साइकिल पर जा रही थी।
बकेवर से पहले औरैया रोड पर पराग डेरी के पास बाइक से आए तीन युवकों छात्रा को उठाने की कोशिश की। छात्रा को बाइक पर नहीं बैठा पाए तो युवकों ने शीशी में भरा तेजाब छात्रा के ऊपर फेंक दिया।
विज्ञापन
तेजाब की कुछ बूंदे छात्रा के कपड़ों पर गिर गई। दहशत में वह साइकिल से गिरकर घायल हो गई। इससे सिर में चोट आई है। भयभीत छात्रा बिना परीक्षा दिए ही घर लौट गई। गुरुवार को छात्रा के पिता ने थाना पर आकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि छात्रा पर तेजाब डालने का प्रयास किया गया है। कस्बा इंचार्ज गणेश गुप्ता और दरोगा प्रदीप कुमार से जांच कराई गई, मामला फर्जी निकाला।