{"_id":"5d9e29808ebc3e015a2239ae","slug":"crime-etawha-news-knp5186175182","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन
इटावा। मसनाई गांव में गत मंगलवार रात को एक विवाहिता को उसकी ससुराल में जलाने की कोशिश की गई। घर से बाहर निकल कर उसने जान बचाई। पुलिस ने उसे बसरेहर सीएचसी पहुंचाया। बाद में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। भाई मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बहन के पति समेत दस अन्य लोगों पर दहेज की मांग को लेकर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बकेवर थाना क्षेत्र के निवाड़ीकला गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 में उसने बहन शिल्पी की शादी चौबिया थाना क्षेत्र के गांव मसनाई निवासी विनय कुमार पुत्र मनोज सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से पति व ससुराल वाले दहेज के रूप में दो लाख रुपये मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसकी बहन का प्रताड़ित किया जाने लगा।
विनय के मुताबिक शिल्पी ने बताया कि गत मंगलवार रात को वह कमरे में सो रही थी। तभी उसका पति व परिवार के 8-10 लोग कमरे में घुस आए और उन लोगों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह घर के पिछवाड़े से बाहर निकल आई। इस आग से कमरे में रखा सामान भी जल गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसे सीएससी बसरेहर में भर्ती कराया। बाद में जिला अस्पताल भेजा। जहां से सैफई मिनी पीजीआई रिफर किया गया है।
विज्ञापन
भाई मनोज ने बहन के पति समेत 10 लोगों के खिलाफ चौबिया थाना में तहरीर दी है। मनोज ने बताया कि शिल्पी का पति दिल्ली एनसीआर में कहीं रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। जहां वह किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है। इसीलिए वह अब उसकी बहन को जान से मारना चाहता है। गत मंगलवार रात को घर आकर उसने अन्य लोगों के साथ उसकी बहन को जलाकर मारने की कोशिश की है।
चौबिया थानाध्यक्ष जीवाराम यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति के खिलाफ महिला के मायका पक्ष की ओर से पहले ही एक मामला दर्ज है।