{"_id":"5d9e247f8ebc3e93cd66bdff","slug":"crime-etawha-news-knp518611463","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बाइक व तमंचा समेत दो वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बाइक व तमंचा समेत दो वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार रात को माल गोदाम रोड से चार मोटरसाइकिलों व एक तमंचे के साथ दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के सदस्य हैं। इन पर सिविल लाइन थाने में भी मामले दर्ज हैं।
मंगलवार की रात थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता टीम के साथ रेलवे स्टेशन रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बाइक चोर गिरोह के कुछ सदस्य चोरी की बाइकों से आने वाले हैं।
पुलिस ने घेराबंदी कर ली। फर्रुखाबाद फाटक स्थित रोड की ओर से दो अलग-अलग बाइकों से दो लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन
पीछा करके दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोरों में दलवीर, प्रेमकापुरा थाना सहसों और अजय रावत, सरैया थाना सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला है।
पूछताछ में इन दोनों बताया कि बरामद बाइकें उन्होंने कचहरी परिसर से चुराई थी। बाद में उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मालगोदाम के पास झाड़ियों से भी चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं।