फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

पेशी पर आए एक बंदी ने जहर खाया, दूसरे ने सिर फोड़ा

Sun, 06 Oct 2019 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
जहरीला पदार्थ खाने वाला बंदी विक्रम फोटो - फोटो : ETAWHA
इटावा। पेशी पर दो बंदियों में से एक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया और दूसरे ने अपना सिर फोड़ लिया। दोनों को शनिवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लूट व गैंगस्टर में निरुद्ध बंदी कल्लू उर्फ सोनू शनिवार को पुलिस लाइन में तैनात सिपाही शिवम व रंजीत पेशी पर लेकर गए थे। कोर्ट में पेशी के बाद दोपहर करीब एक बजे जब कलक्ट्रेट स्थित हवालात ला जा रहा था। तभी उसका सिर फूटा है। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार हवालात के गेट पर मौजूद सिपाही आपस में झगड़ रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सोनू आ गया और उसके सिर में ईंट लगी। इससे उसका सिर फूट गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बंदी सोनू ने सिपाहियों पर मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ही एक अन्य बंदी विक्रम भी पेशी पर आया था। उस पर डकैती, हत्या के प्रयास जैसे संगीन आरोप हैं। कोर्ट में पेश होने के बाद शाम करीब 4 बजे जब उसे कचहरी हवालात में लाकर रखा गया। तभी उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। माना जा रहा कि कोर्ट जाते या आते समय उसने किसी से जहरीला पदार्थ हासिल कर लिया। दोनाें बंदियों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सिविल लाइन थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि कल्लू उर्फ सोनू पुत्र सर्वेश कुमार निवासी एसडी फील्ड कोतवाली इटावा को सिर फोड़ लेने पर और विक्रम पुत्र जनवेद निवासी नगला नरिया थाना जसवंतनगर को कोई विषाक्त पदार्थ खा लेने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दोनों बंदी शनिवार को न्यायालय में पेशी के लिए लाए गए थे। तभी यह घटनाएं हुई हैं। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।

जेलर राम कुबेर ने बताया कि दोनों घटनाओं के बारे में जानकारी मिली है। दोनों बंदी शनिवार को पेशी पर गए थे। अभी उन्हें घटनाओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। कल्लू लूट व गैंगस्टर एक्ट के तहत गत वर्ष 23 नवंबर से जेल में बंद है।
जबकि विक्रम डकैती, हत्या के प्रयास आदि धाराओं में करीब एक साल से बंद है। जिला अस्पताल में इलाज के बाद दोनों बंदियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed