{"_id":"5d77eff58ebc3e93be63327c","slug":"crime-etawha-news-knp512799113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी शिवकुमार डीजीसी पद से हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी शिवकुमार डीजीसी पद से हटाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। हत्या के आरोपी शिवकुमार शुक्ला को जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के पद से हटा दिया गया है। अगले आदेश तक अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह वर्मा जिला शासकीय अधिवक्ता का काम देखेंगे।
शिवकुमार शुक्ला को साल की शुरुआत में जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी (डीजीसी) बनाया गया था। 31 अगस्त को छिपैठी मोहल्ला निवासी आशा शुक्ला की जमीन के विवाद में हत्या कर दी गई थी।
इसमें शिवकुमार शुक्ला समेत पांच लोगों को आशा के बेटे गौरव ने नामजद कराया है। तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शिवकुमार शुक्ला पर धारा 147,452, 323,302 और 506 में मुकदमा दर्ज है। शिवकुमार को हटाने का आदेश आठ अगस्त को एडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने जारी किया है।
विज्ञापन
इसकी आदेश की प्रतिलिपि जिला न्यायाधीश, मुख्य कोषाधिकारी और संयुक्त निदेशक अभियोजन को भी भेजी गई है। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी वीरेंद्र सिंह वर्मा को प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बनाया गया है। वह अगले आदेश तक जिला शासकीय अधिवक्ता का काम देखेंगे।