फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

इटावाः झोलाछाप की जांच करने गए डिप्टी सीएमओ से अभद्रता

Wed, 07 Sep 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
डिप्टी सीएमओ को कार से खींचकर पीटने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। महिला की मौत की शिकायत पर जांच करने गए डिप्टी सीएमओ के साथ झोलाछाप और उसके साथियों को घेरकर अभद्रता की। दस्तावेज फाड़कर पीटने की कोशिश की गई। किसी तरह कार भगाकर डिप्टी सीएमओ ने अपनी जान बचाई। खींचतान और अभद्रता का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

किल्ली रोड पर झोलाछाप के इलाज से दवा लेने के बाद खटीक मोहल्ले की एक 60 वर्षीय महिला की सोमवार को मौत हो गई थी। एक ग्रामीण की शिकायत पर सुबह 11 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. यतेंद्र राजपूत जांच करने पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों से बयान लिए। दुकान को सील करने की तैयारी चल रही थी। इस बीच झोलाछाप और उसके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। डिप्टी सीएमओ को कार से खींचकर पीटने का प्रयास किया। हालांकि चालक किसी तरह उन्हें आरोपियों से बचाकर ले गया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि परिजनों ने झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की मौत का बयान दिया। इस पर झोलाछाप के कुछ साथी आ गए। उन्होंने परिजनों को कुछ समझाते हुए उनसे अभद्रता शुरू कर दी। कहा कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed