{"_id":"631640f5f80fe30fd3283579","slug":"crime-etawah-news-knp716578252","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः प्रधान ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः प्रधान ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
प्रधान ज्योति, फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
सैफई। ग्राम पंचायत उझियानी की महिला ग्राम प्रधान ज्योति ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर जा दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों में शोक की लहर है।
ज्योति (26) की शादी फरवरी 2017 में उझानी गांव निवासी अजीत उर्फ टिंका से हुई थी। 2021 में हुए ग्राम पंचायत के चुनाव में महिला सीट होने की वजह से परिजनों ने ज्योति को खड़ा किया था। आठों पंचायतों में सबसे कम उम्र की महिला प्रधान बनकर ज्योति ने एक अलग पहचान बना ली थी। सोमवार सुबह ज्योति ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर वह चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर परिजन उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां थोड़ी देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। ज्योति के पिता संतोष कुमार यादव परिवारीजनों के साथ सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। रात तक मायके वालों की ओर से किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए गए। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अभी तक किसी भी प्रकार का कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। अगर प्रार्थना पत्र मिलता है तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।