फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

इटावाः करंट से गाय की मौत पर लगाया जाम

Thu, 01 Sep 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
हर्षनगर में बीच सड़क पर बाइकें खड़ी कर लगाया जाम। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। ट्रांसफार्मर के करंट से गाय की मौत से गुस्साए लोगों ने हर्ष नगर में जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हर्ष नगर स्थित इंडियन ओवरसीज बैक के पास रखे ट्रांसफार्मर का कटा तार बाहर लटका हुआ था। इसके करंट की चपेट में आकर गाय की गुरुवार शाम को मौत हो गई। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग व नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के तत्काल न पहुंचने पर विरोध जताते हुए नारेबाजी की। बैंक के सामने सड़क पर दोपहिया वाहनों को खड़ा करके जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा डेढ़ महीने के अंदर करंट से गोवंश की दूसरी मौत हुई। बिजली विभाग ने अभी तक खुले तारों को ठीक नहीं किया है।

कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने कार्यकर्ताओं को समझाकर जाम खुलवाया। कुछ देर बाद नगर पालिका कर्मचारी जेसीबी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और गोवंश के शव को उठाकर ले गए। बजरंग दल के संयोजक कुश त्रिपाठी, जिला मंत्री रणवीर सिंह, विश्व हिंदू परिषद की ओर से जिलाध्यक्ष देवर्षि द्विवेदी,गौरक्षा प्रमुख शिवा ठाकुर, राजा पांडेय, अनिल तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed