फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

इटावा : डेढ़ करोड़ की चोरी में पुलिस के हाथ लगे कई सुराग

Tue, 02 Aug 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
चकरनगर (इटावा)। सराफा कारोबारी की दुकान के सीसीटीवी फुटेज मेें दिखे बदमाशों के मिलते-जुलते कई लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें कई सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर एसपी देहात ने जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

चकरनगर के सराफ विपिन जैन की दुकान से में डेढ़ करोड़ की चोरी हुई थी। छानबीन में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश दिखे थे। बदमाशों के फोटो स्पष्ट नहीं थे। पुलिस ने एक्सपर्ट से फोटो साफ कराए हैं। बदमाशों से मिलते जुलते हुलिये के कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। चोरी में बदमाशों ने काले रंग की कार का प्रयोग किया था। नंबरों के आधार पर संदिग्ध काले रंग की कारों के मालिकों से भी पूछताछ की जा रही है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने भी रविवार रात ज्वैलर्स के घर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली थी। इसके बाद देर रात तक थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। खुलासे के लिए अतिरिक्त टीमों को भी लगाया गया है। एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि वर्क आउट किया जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
सराफा कारोबारी की तबियत बिगड़ी
चोरी के बाद से सराफा कारोबारी विपिन जैन गुमसुम हो गए थे। सोमवार को उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने चकरनगर के निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। सचिन जैन ने बताया कि चोरी होने से भाई को सदमा लगा है। वह अवसाद में हैं, खाना भी नहीं खा रहे हैं। चोरी की बात याद आते ही ब्लड प्रेशर घटने और बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed