फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

डिवाइडर से कार टकराई, दो की मौत, पांच घायल

Sun, 12 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गए। चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन

हरियाणा के जनपद रेवाड़ी के सतारपुर खालसा निवासी जयपाल अपने परिवार के साथ गांव सुल्तानपुर गए थे। शुक्रवार शाम वह परिवार सहित रेवाड़ी जाने के लिए कार से चले थे। इस दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हरदू गांव के सामने कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में आगे सवार रेवाड़ी निवासी चालक जयपाल और जयप्रकाश की मौत हो गई है। कार में सवार हरियाणा के महेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर आठ निवासी जयंती, गोपाल, आशीष यादव और सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पीजीआई सैफई भेजा गया है। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने चौकी कुदरैल में खड़ा कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक और घायलों के पास से 51 हजार 700 रुपये नकद और जेवर मिले हैं। इन्हें चौकी पर सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed