फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

पति की हत्या में पत्नी और साला गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : ETAWAH
भरथना। गैस एजेंसी के वेंडर की सिर कूंचकर हत्या में पुलिस ने पत्नी और साले पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगला हनुमान गांव निवासी 42 वर्षीय कुंअर चंद्र दिवाकर उर्फ टिल्लू की गुरुवार रात हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार देर रात मृतक के बड़े भाई सुखवीर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे भाई कुंअर चंद्र ने पत्नी रानी को कन्नौज के ठठिया के गाव वीरमपुर गांव निवासी ममेरे भाई ऋषिपाल को कमरे के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। भाई ने विरोध किया तो पत्नी ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद रस्सी से उसका गला दबाने लगी।
विज्ञापन

ऋषिपाल ने ईंट से टिल्लू के सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। भरथना थाना प्रभारी केएल पटेल ने बताया कि रानी और उसके ममेरे भाई ऋषिपाल उर्फ श्रीपाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed