फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

यमुना में डूबे तीन बच्चे, दो को बचाया, एक लापता

Sun, 15 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
नदी में डूबी बच्चे की मां शीला गुहार लगाती हूई। संवाद - फोटो : ETAWAH
चकरनगर। यमुना नदी में शनिवार दोपहर जानवरों को पानी पिलाते समय थाना चकरनगर के रम्मपुरा गांव में ठहरे आदिवासियों के तीन बच्चे डूब गए। चरवाहों ने दो बच्चों को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। एक बच्ची लापता है। उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

नदी से सकुशल निकाले गए पूनम व गणेश उर्फ गुड्डू ने बताया रोज की भांति जानवरों को जंगल से चराते हुए नदी में दोपहर एक बजे पानी पिलाने लाए थे। सभी लोग जानवरों को नदी में छोड़ने के बाद गर्मी लगने के कारण रोज की तरह कपड़े उतार कर पानी में नहाने लगे। तीनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। चीखपुकार सुनकर दौड़े चरवाहों ने नदी में कूदकर उन दोनों को बचा लिया, लेकिन सुल्पा नदी में डूब गई। सूचना पर सीओ चकरनगर राकेश वशिष्ठ, अतिरिक्त सीओ विवेक जावला, इंस्पेक्टर सुनील कुमार स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में जाल लगवाया और तलाश कराई, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश ग्वालियर क्षेत्र के आदिवासी लच्छीराम बताते हैं कि खेती-बाड़ी में मजदूरी कर परिवार पालते है। जानवरों को पानी पिलाते समय नदी में बेटी डूब गई। मां शीला अधिकारियों के आगे हाथ जोड़कर अपनी बेटी को खोजने के लिए गुहार कर रही है। मां हर आने-जाने वाले के हाथ जोड़कर यही कह रही है कि बेटी को नदी से ढूंढ कर ला दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed