{"_id":"6142374e8ebc3e3ebf36ac17","slug":"crime-etawah-news-knp652412395","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे भाई को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे भाई को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीना में बुधवार देर शाम मकान बेचने को लेकर दो भाइयों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर बड़े भाई ने छोटे भाई रामचंद्र बाथम (32) पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी भाई पप्पू उर्फ नरेंद्र परिवार समेत मौके से भाग गया। घटना की सूचना पाकर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर पप्पू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम पंचायत बीना निवासी मां रामा देवी ने बताया कि रामचंद्र शराब का आदी था। वह आए दिन शराब पीकर घर आता था और बड़े भाई पप्पू ने जमीन को लेकर झगड़ा करता था। रामा देवी ने बताया कि वह पहले ही रामचंद्र व पप्पू को दो-दो बीघा जमीन दे चुकी हैं। रामचंद्र अपने हिस्से की जमीन बेचकर पैसा शराब में उड़ा चुका था।
अब उसकी निगाह पप्पू व उनकी हिस्से की जमीन पर टिकी थी। इसी जमीन को लेकर रामचंद्र अक्सर घर में झगड़ा करता था। रविवार को भी दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ था। तब उन्होंने दोनों बेटों को समझा कर मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को फिर रामचंद्र शराब के नशे में घर आया और देर शाम करीब साढ़े छह बजे अपने हिस्से का मकान बेचने की बात कहते हुए झगड़ा करने लगा। उसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से पप्पू ने रामचंद्र पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। इससे उसके सिर और शरीर पर चोट गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों का जमावाड़ा लगता देख पप्पू परिवार के साथ घर से भाग गया।
इधर, अस्पताल ले जाने में देरी हो गई और अधिक खून बहने से रामचंद्र की मौत हो गई। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि बड़े भाई ने छोटे की कुल्हाड़ी से हत्या की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही हत्यारोपी बड़े भाई पप्पू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।