{"_id":"631a3bd42648b67abd6e1c4d","slug":"crime-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7171132129","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लगा छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लगा छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
इटावा। आईटीआई के पास स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर एक महिला तीमारदार ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया। पीड़ित महिला परिजनों के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में तहरीर दी है।
इकदिल थानाक्षेत्र के एक गांव की गर्भवती महिला को पांच दिन पहले परिजनों ने इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला ने ऑपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दिया था। देख-रेख करने के लिए औरैया के दिबियापुर से उसकी बुआ आईं थीं। पांच दिन से वे अस्पताल में ही रुकी थीं। आरोप है कि बुधवार रात महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर ने महिला तीमारदार से छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने आरोप लगा कि रात करीब 12 बजे के आसपास डॉक्टर ने उसे केबिन में बुलाया और मोबाइल लेकर अपने नंबर पर कॉल कर ली। फिर 500 रुपये का रिचार्ज करने का लालच देकर समय-समय पर कॉल करने के लिए कहा। इसके बाद वह डॉक्टर के केबिन से भाग कर मरीज के पास चली गई।
गुरुवार सुबह मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी डॉक्टर भाग गया। इधर, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर आईटीआई चौकी प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए और संचालक के केबिन में बैठ गए। हालांकि कुछ देर के लिए उन्होंने पीड़िता से भी बातचीत की। घंटों तक पीड़िता अस्पताल के गेट पर बैठी रही। आखिर में अपने परिजनों के साथ फ्रेंड्स कालोनी थाने चली गई, जहां उसने तहरीर दी है।
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूछताछ के लिए आरोपी डॉक्टर और रात के ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को थाने बुलाया गया है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।