फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

पीएसी का बर्खास्त सिपाही, 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी पीएसी के बर्खास्त सिपाही को शहर के पुराना बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। साथी सिपाही पर शराब के नशे में राइफल तानने के आरोप में उसे बर्खास्त किया गया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाल बचन सिंह सिरोही ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित भरथना ओवरब्रिज के पास पुराना बस स्टैंड पर कही जाने की फिराक में खड़ा है। मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि 24 बटालियन पीएसी का सिपाही था। उसको शराब के नशे में अपने साथी सिपाही पर राइफल तानने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था। पकड़े गए फ्रेंड्स कालोनी के गांधी नगर निवासी राधाकृष्ण पुत्र रामकृष्ण ने बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लाइसेंसी असलहे से लोगों को डरा धमका कर धन की उगाही करता है। पहले भी अवैध धन उगाही के प्रयास जैसे मुकदमों में जेल जा चुका है। इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बचन सिंह सिरोही, एसआई सौरभ सिंह तथा कांस्टेबल रविंद्र कुमार व शुभम कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed