फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

रास्ता बताने के बहाने राहगीरों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। रास्ता बताने के बहाने राहगीरों से मोबाइल व नगदी लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक बदमाश भाग निकला।
विज्ञापन

बरेली जिले के सिसौली थाना क्षेत्र के बराथानपुर गांव निवासी प्रवासी मजदूर कृष्णपाल पुत्र प्रेमराज छत्तीसगढ़ से ट्रक में बैठकर आ रहा था। चालक ने उसे 30 मई की शाम बलरई थाना क्षेत्र के हाईवे पर उतार दिया था। वह किसी अन्य साधन से बरेली पहुंच सके।
थानाध्यक्ष सतीश राठौर ने बताया कि ट्रक से उतरने पर बरेली के लिए साधन पकड़ने के चक्कर में प्रवासी मजदूर कृष्णपाल रास्ता भटककर थाना क्षेत्र के कचौरा मोड़ पर पहुंच गया। जहां बाइक सवार तीन युवक उसके पास आए और उसे बातों में उलझाकर बाइक पर बैठा लिया। आगरा सीमा की ओर यमुना नदी के खंदिया पुल के पास सुनसान जगह पर उतार दिया। युवकों ने उसका मोबाइल फोन व 700 रुपये छीन लिए थे। कृष्णपाल ने थाना पुलिस को लूट होने की तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष सतीश राठौर ने बताया कि युवक से पूछताछ के आधार पर जांच शुरू की।
विज्ञापन

आगरा जिला के चित्राहाट थाना के पुरा चतुर्भुज गांव के कामता प्रसाद पुत्र सुल्तान व सूरज सिंह पुत्र पप्पू को यमुना नदी पुल के पास फकीरे की मड़ैया गांव से पकड़ लिया। उनके पास कृष्णपाल का मोबाइल और 500 रुपये के अलावा तमंचा, चाकू व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी हासिल कर ली। हालांकि उनका तीसरा साथी रमेश उर्फ करू पुत्र महावीर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed