फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली...

Sun, 24 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के तहत भरथना रोड पर रेलवे पुल के पास शनिवार रात रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल के भाई ने दबंग व उसके दो बेटों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। घटना के पीछे मिट्टी के अवैध खनन के लेनदेन की भी चर्चा रहीं। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन गांव निवासी राशन डीलर सहदेव के घायल पुत्र रामचंद्र (21) ने बताया कि वह अपना ट्रैक्टर लेकर शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे पंप पर डीजल भराने गया था। वह ट्रैक्टर से मिट्टी को ढोने का काम करता है। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के एक दबंग व्यक्ति ने उससे मिट्टी डलवाई थी। उसी का भाड़ा मांगने को लेकर चल रहे विवाद में उसे गोली मारी गई। उधर, रविवार को पुलिस को दी तहरीर में घायल के भाई रामकुमार ने कहा कि रामचंद्र के लौटते वक्त रेलवे पुल से पास भरथना रोड पर घात लगाए बैठे फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के नरेंद्र शर्मा व उसके लड़कों मोनू उर्फ रितिक शर्मा व चंदन शर्मा ने घेरकर गालीगलौज की और मोनू शर्मा ने तमंचा से गोली मार दी। ट्रैक्टर से कराए गए काम को लेकर इन लोगों से रुपयों का विवाद है। इसी वजह से यह लोग रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि रामचंद्र के दाएं कंधे पर लगी गोली आरपार हो गई है। मामला मिट्टी के अवैध खनन का नहीं, बल्कि आपसी लेनदेन का है। रामचंद्र के 6-7 हजार रुपये क्षेत्र के मोनू शर्मा नाम के व्यक्ति पर बकाया है। इसी पर विवाद में गोली लगने से रामचंद्र घायल हुआ है। घायल रामचंद्र को उसके पिता सहदेव ने रात करीब साढ़े 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि सहदेव से प्राप्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed