फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

घर से बुलाकर किसान को गोली मारकर किया घायल

Thu, 07 May 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। नई मंडी निवासी किसान को बुधवार देर शाम कुछ लोगों ने घर से बुलाकर गोली मार दी। घायल किसान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बेेटे ने थाना पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के नई मंडी यदुवंशनगर निवासी किसान मंजेश यादव को बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे उसके चार दोस्त साथ ले गए। उसके बाद इटगांव ले जाकर उसके गोली मार दी। घायल मंजेश के बेटे शिवम ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे उसके पिता का फोन आया और गोली मार देने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर घरवाले मौके पर पहुंचे और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शिवम ने कहा कि उसे नहीं पता कि किस वजह से उसके पिता को गोली मारी गई। इस संबंध में घायल के एक अन्य पुत्र विकास ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें प्रदीप समेत तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में एएसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के इटगांव में चार दोस्त मौजूद थे। इन लोगों ने बुधवार शाम को एक साथ भोजन किया और शराब पी। उन्हीं में से एक प्रदीप यादव से मंजेश के गोली लगी है। उसकी गोली निकाल दी गई है। अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि माना जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed