{"_id":"62fe81e99ee27f092c3463f9","slug":"crime-accident-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp713418035","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : सड़क हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : सड़क हादसे में मजदूर की मौत
विज्ञापन
इटावा। वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। हादसा फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
फ्रेंड्स कालोनी के मुलायम नगर निवासी राजू कठेरिया (45) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार को वे इटगांव मजदूरी करने गए थे। वहां से रात नौ बजे पैदल लौटते वक्त मुलायम नगर रेलवे लाइन के पास किसी वाहन ने पीछे से राजू को टक्कर मार दी। राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने राजू को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मजदूर की मौत से पत्नी शिवानी सहित दोनों बेटे गुलशन बौर करण का रो-रो कर बुरा हाल था। (संवाद)