{"_id":"6db97e1aeeac28b3c2c56c08ace3f047","slug":"cricket-bullets-went-into-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट के विवाद में चली गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट के विवाद में चली गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 17 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव विझावली में क्रिकेट को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते मारपीट होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगीं।
झगड़े में एक युवक को चोट आई है। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ एनसीआर
दर्ज की है।
लवेदी थाना क्षेत्र के गांव विझावली में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। खेल के दौरान ही विझावली और कंधेसीघार के युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विझावली के युवकों ने सुनील सिंह पुत्र ओमकार को पीट दिया। जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। इनमेें फिर से विवाद हो गया।
दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दोनाें पक्षाें की ओर से फायरिंग भी की गई है, लेकिन फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर जब तक लवेदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक फायरिंग करने वाले भाग चुके थे।
पुलिस ने घायल सुनील सिंह की तहरीर पर बंटी, रवी, तारा तथा नीरज के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष लवेदी नासिर हुसैन ने बताया कि खेलने के दौरान ही दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।