फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Cranes inhabit 30 per cent in Etawah

इटावा में वास करते हैं 30 फीसदी सारस

Thu, 18 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 18 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cranes inhabit 30 per cent in Etawah
सोसाइटी फार कंजर्वेशन आफ नेचर एवं सारस संरक्षण समिति के तत्वावधान में बुधवार को ताखा विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अघीनी, सरावा व पुंजा  में  सारस मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



इस दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि सारस उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी है। देश में पाए जाने वाले सारस में लगभग 30 फीसदी सारस पक्षी इटावा में पाए जाते हैं। इसलिए हम सबको इसके संरक्षण का उपाय करना होगा।
विज्ञापन



कार्यक्रम में सारस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सामान्य रूप से गांव के लोग सारस पक्षी को आदर भाव से देखते हैं और इसका शिकार नहीं करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सारस पक्षी एक बार जोड़ा बनाने पर जीवन भर साथ रहते हैं। यह पक्षियों में प्रेम और निष्ठा का प्रतीक है। प्रधानाचार्य शैलेंद्र मिश्रा ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि अपने आसपास पाए जाने वाले पक्षियों एवं वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं और दूसरों को भी इनके संरक्षण के लिए प्रेरित करें।



जिससे इटावा के सारसों को उनके प्राकृतिक वासों के साथ बचाने में मदद होगी ।कार्यक्रम समन्वयक भूपेंद्र भदौरिया ने फिल्म के माध्यम से सारस के साथ-साथ अन्य पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों के बीच आम धारणा है कि उनके खेतों में सारस की उपस्थिति शुभ लक्षण के संकेत हैं।


सारस पक्षी किसानों का मित्र है, जहां एक ओर यह फसलों के लिए हानिकारक कीट पतंगों चूहों आदि का भक्षण करते हैं। वहीं रात में खेतों की रखवाली भी करते हैं। सोसाइटी फार कंजर्वेशन आफ नेचर संस्था के संजीव सिंह चौहान ने कहा कि सारस हमारे आसपास ही प्रवास करता है। वन्य जीवों एवं पशु-पक्षियों का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है।



 इसलिए वन्य जीवों के प्रति आदर भाव रखना तथा उनके संरक्षण के प्रति समर्पित रहना सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान अतुल शुक्ला, राज कुमार, वीरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, राजीव, विनय तिवारी, जयेंद्र, सुनील कुमार, देवेंद्र सिंह, अजय कुमार मिश्रा, अभिनेंद्र सिंह व विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed