{"_id":"5ffc2e6e8ebc3e31695fc259","slug":"cppnet-result-declared-merit-list-will-be-released-on-13th","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीपीनेट का परिणाम घोषित,13 को जारी होगी मेरिट लिस्ट, 13340 परीक्षार्थियों ने लिया था भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीपीनेट का परिणाम घोषित,13 को जारी होगी मेरिट लिस्ट, 13340 परीक्षार्थियों ने लिया था भाग
Mon, 11 Jan 2021 04:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
सैफई मेडिकल कॉलेज
- फोटो : amar ujala
उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में संचालित पैरामेडिकल, फार्मेसी व नर्सिंग महाविद्यालय के डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट सीपीपीनेट (कंबाइंड पैरामेडिकल फार्मेसी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम) का परिणाम रविवार 10 जनवरी को घोषित कर दिया गया।
इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थी स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जनवरी सोमवार को शाम पांच बजे तक कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट सूची 13 जनवरी बुधवार को जारी की जाएगी। यह जानकारी सीपीपीनेट-2021 परीक्षा समिति ने दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि सीपीपीनेट-2020 प्रवेश परीक्षा प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, कानपुर, आगरा व नोएडा के 47 केंद्रों पर सात जनवरी 2021 को आयोजित हुई थी।
इसमें 13340 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। मेरिट के आधार पर काउंसलिंग की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.upums.ac.in ÌÍæ https://cppnet.in पर उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा से संबंधित आगामी सभी सूचनाएं उपरोक्त वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगी। मेरिट सूची, काउंसलिंग व अन्य संबंधित सूचनाएं अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।