{"_id":"6adf9829809d8b95aa01f74e","slug":"correctly-complete-the-forms-while-conducting-the-census-etawah-news-c-216-1-etw1012-152109-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जनगणना करते समय करें प्रपत्रों का सही संकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जनगणना करते समय करें प्रपत्रों का सही संकलन
Mon, 26 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
भरथना। कस्बे के मोहल्ला ब्रजराज नगर स्थित एक महाविद्यालय में तहसीलदार हर्ष निशांत की अध्यक्षता में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों व कर्मचारियों को जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य की प्रक्रिया, निर्धारित दिशा-निर्देशों, प्रपत्रों के सही संकलन और सूचनाओं की शुद्धता बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही निर्धारित समय-सीमा के अंदर कार्य पूरा करने व जनगणना से संबंधित जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने को कहा गया।
प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को जनगणना कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान, आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने और सही एवं विश्वसनीय आंकड़े एकत्र करने के संबंध में जानकारी दी। (संवाद)