फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   corons

कोरोरा से जंग के लिए हो रही बड़ी तैयारी

Sat, 02 May 2020 08:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
corons
फोटो संख्या 13 कुलपति प्रो0 डा0 राजकुमार - फोटो : ETAWHA
कोरोना को हराने के लिए बड़ी जंग की तैयारी जा रही है। चिकित्सा विवि सैफई में आईसोलेशन वार्ड में बेड बढ़ाए जा चुके हैं अब कोरोना अस्पताल में सौ बेड बढ़ाने के आदेश शासन से आ गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला प्रशासन ने बाहर से आने वाले 15 हजार मजदूरों के लिए 46 क्वारंटीन केंद्र तैयार कर लिए हैं।
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में आगरा के 71 और फिरोजाबाद की एक महिला कोरोना मरीज का इलाज चल रहा है।
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश शासन ने चिकित्सा विवि में आईसोलेशन और कोरोना मरीजों के बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
आईसोलेशन बेड की संख्या बढ़ाकर 800 कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार कोरोना मरीजों के अस्पताल में 100 बेड बढ़ाने का आदेश भी आ गया है।
बेड किस तरह बढ़ाए जाएं इसका निर्णय विवि के अधिकारी बैठक कर करेंगे। चिकित्सा विवि में संदिग्ध को क्वारंटीन करने के लिए 50 और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 550 बेड्स की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन

फ्लू ओपीडी से लेकर लाउन्ड्री व मार्चुरी भी बनाई जा चुकी है। कोरोना जांच से लेकर इलाज की व्यवस्था के संचालन के लिए हास्पिटल मैनेजमेंट समिति, आइसोलेशन समिति, सेनिटेशन समिति, क्वारंटाइन समिति और लॉजिस्टिक समिति बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिकुलपति डा. रमाकांत यादव ने बताया कि मरीजों को ध्यान और कुछ योगासन भी कराए जा रहे हैं।
चिकित्सा विश्वविद्यालय में इटावा के अलावा मैनपुरी, फिरोजाबाद, हापुड, बुलंदशहर और बागपत जिले के कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच की जा
रही है।
कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 24 घंटे तीन शिफ्ट में आरटीपीसीआर स्क्रीनिंग टेस्ट किया जा रहा है। प्रतिदिन औसतन 150 सैंपल की जांच हो रही है। प्रत्येक सैंपल की जांच में लगभग 12 घंटे लगते हैं।
माइक्रोबॉयलॉजी विभाग के तीन फैकेल्टी, आठ जूनियर रेजिडेंट, 28 नर्सिंग आफिसर एवं तकनीशियन के अलावा तीन हाउस कीपर लगाए गए हैं।
जांच में लगे फैकल्टी से लेकर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सात दिन एक्टिव क्वारंटाइन फिर 14 दिन पैसिव क्वारंटाइन में रखा जाता है। दो मई तक 4627 मरीजों के सैंपल की जांच हुई, जिसमें 146 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
दूसरे प्रदेशों में रोजगार की तलाश में गए मजदूरों को प्रदेश में लाया जा रहा है। इटावा जिले में भी हजारों मजदूर दूसरे प्रदेशों से लाने की तैयारी है। इन मजदूरों के लिए जिला प्रशासन ने सभी तहसील क्षेत्रों में 46 क्वारंटीन सेंटर बनाए हैं।
इन क्वारंटीन सेंटर में 15000 मजदूरों को रखने की व्यवस्था है। डीएम ने बताया कि बाहर से आने वाले मजदूरों को पहले इन क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। यहां उनकी थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। जो मजदूर संदिग्ध होंगे उनका सैंपल लेकर आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया जाएगा।
अन्य मजदूरों को उनके घर भेजकर 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी जिला अस्पताल में जिला अस्पताल में दो वार्ड में 22 बेड हैं। जरूरत पड़ने पर आइसोलेशन बेड बढ़ाए जाएंगे।
विश्वविद्यालय में कार्यरत उप्र राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) को कार्य में लापरवाही बरतने, समय से तथा गंभीरतापूर्वक कार्य न करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि काम के दौरान कोई लापरवाही मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पिछले कई महीनों से देखा जा रहा था कि कार्यदायी संस्था के अधिकारी जरूरी कार्यों में गंभीरता नहीं बरत रहे हैं।

हमने प्रदेश में सबसे पहले कोविड 19 अस्पताल बना लिया। अभी कोरोना अस्पताल में 200 बेड की व्यवस्था है, शासन से 100 बेड बढ़ाने के आदेश मिले हैं।
फिलहाल हमारे पास संसाधनों की कमी है, इसलिए अभी बेड बढ़ाना मुश्किल है। जांच के साथ मरीजों के बेहतर इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। आगे शासन जैसा आदेश देगा वैसा किया जाएगा। प्रो. डा. राजकुमार कुलपति, चिकित्सा विवि सैफई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed