फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Corona took three, 80 infected including doctor

कोरोना से 41 वीं मौत, डॉक्टर समेत 80 संक्रमित

Tue, 08 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona took three, 80 infected including doctor
फोटो संख्या 11 कोविड 19 की जांच करती स्वास्थ्य टीम - फोटो : ETAWHA
जिले में मंगलवार को कोरोना से दो वृद्ध और एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ सैफई के एक डॉक्टर समेत 80 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इसमें एलआईसी के एक बड़े अफसर और उनकी पत्नी शामिल हैं। जिले में अब तक 43 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
सीडीओ राजा गणपति आर ने वृद्ध की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर के मनोहर कालोनी निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति को 7 सितंबर की शाम सवा 4 बजे के करीब सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 8 सितंबर की दोपहर डेढ़ बजे मौत हो गई।
वहीं देर शाम कटरा शनशेर खां निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को मंगलवार की सुबह सवा 9 बजे सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनकी दोपहर 2 बजे मौत हों गई।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी निवासी 40 साल की महिला को 5 सितंबर को सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज की मंगलवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे मौत ही गई।
सितंबर माह में हुई यह चौथी मौत है। इससे पूर्व 2,4 व 5 सितंबर को कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
मंगलवार को 80 संक्रमितों के मिलने से कुल संख्या 2633 हो गई है। वहीं आठ दिन में यह संख्या बढ़कर 518 हो गई है।
अगस्त की तरह सितंबर में भी रिकार्ड तोड़ कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। इन संक्रमितों में सैफई चिकित्सा विवि का डॉक्टर व एक कर्मचारी तथा सैफई क्षेत्र के तीन अन्य संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में मिले संक्रमितों में अजीतनगर में भरथना स्थित एलआईसी शाखा के बड़े अधिकारी व उसकी शिक्षिका पत्नी, यशोदानगर में फिरोजाबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक का कर्मचारी, कल्पना नगर में दो दिन पूर्व संक्रमित मिली महिला का किरायेदार पुलिस कर्मी व उसकी पत्नी संक्रमित मिले हैं।
पक्का तालाब बजरिया में स्पर्श अंध विद्यालय का 49 वर्षीय नेत्रहीन शिक्षक व उसकी पत्नी, गांधीनगर में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। पक्का बाग में चार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
इनके अलावा पत्ता बाग, फ्रेंड्स कालोनी तथा 28 पीएसी बटालियन में 2-2 लोग समेत 25 अन्य स्थानों पर 1-1 संक्रमित मिले हैं। शहर के अलावा कैस्त जसवंतनगर व चंदनपुरा बढ़पुरा में 7-7, रामपुरा बसरेहर में तीन, एसबीआई गुलाबबाड़ी जसवंतनगर, जगसौरा जसवंतनगर में 2-2 लोग संक्रमित मिले हैं।
सेवानिवृत्त फौजी व उनकी पुत्र वधु समेंत अलग- अलग मोहल्लों में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बृजराज नगर निवासी 75 साल के सेवानिवृत्त फौजी के संक्रमित मिलने पर उन्हें सैफई कोविड अस्पताल भेजा गया है।
उनकी 32 वर्षीय पुत्रवधू को होम आइसोलेट किया गया है। पिछले दिनों सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी कानपुर में अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान कोरोना संक्रमित मिली थीं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ.अमित दीक्षित ने बताया ब्रह्म नगर व गली गोदाम में एक-एक युवक, नेविलगंज में 22 वर्षीय महिला के संक्रमित मिलने पर सभी को होम आइसोलेट किया गया है। पालिका के कोविड प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह ने संक्रमितों के घर के बाहर बैरिकेडिंग कराकर सैनिटाइज कराया स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने 20 लोगों के सैंपल लिए।

सोमवार को इटावा सफारी पार्क के अफसरों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मियों का सैंपल लिया। जानकारी के अनुसार 124 कर्मियों की जांच हुई जिसमें 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह जानकारी डिप्टी डायरेक्टर सुरेश चंद्र राजपूत ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed