फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   corona

कोरोना जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों पर डंडों से हमला

Wed, 12 May 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona
चकरनगर। सहसों थानाक्षेत्र के सिंडौस गांव में बुधवार को कोरोना की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम के लोगों को दौड़ाकर डंडो से पीटा। टीम के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। हमले में दो स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए। एसडीएम ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में गांव में संक्रमितों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सीएचसी राजपुर के डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि सिंडौस गांव निवासी दिलीप कुमार संक्रमित हो गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे होम आइसोलेट कराने व उसके परिजनों और संपर्क में आए लोगों की जांच करने के लिए गांव गई थी। संक्रमित को दवा देने के बाद पड़ोसियों व परिजनों की सैंपलिंग के दौरान ग्रामीणों ने टीम से अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन संजीव कुमार पोरवाल ने बताया कि गांव में जांच के दौरान कुछ ग्रामीण शोर मचाते हुए गाली गलौज करने लगे। जांच का विरोध करते हुए लाठी-डंडे से टीम पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर व वार्ड ब्वाय ऋषि कपूर को चोटें आई हैं। ऋषि तो हमले के दौरान टेस्टिंग किट लेकर भाग गया था। लोगों ने उसे दौड़ाकर पीटा। गांव के संभ्रांत लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी गंगादास गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुुंचे और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम चकरनगर ज्योत्सना बंधु ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों के झगड़े की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को गांव में कैंप लगाकर पुलिस की निगरानी में लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed