{"_id":"580e44434f1c1b944ebc1d20","slug":"coridore-construction-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में कारीडोर का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में कारीडोर का निर्माण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 24 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के ट्रामा सेंटर के पास कारीडोर निर्माण के लिए खोदी गई नींव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को अब वार्ड में शिफ्ट करने में परेशानी नहीं होगी। अस्पताल में कारीडोर का निर्माण शुरू हो गया है। ये सीधे वार्ड से जुड़ेगा। मरीज यहीं से वार्ड में शिफ्ट होंगे। उन्हें तेज धूप और बारिश में परेशानी नहीं होगी।
जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल मरीजों के उपचार के लिए ट्रामा सेंटर का निर्माण किया गया है। ट्रामा सेंटर अस्पताल के पीछे होने से वार्ड में मरीजों को ले जाने के लिए कोई रास्ता न होने की समस्या से अस्पताल प्रशासन परेशान था। मरीजों को अस्पताल परिसर से लगभग चार सौ मीटर का चक्कर लगाकर वार्ड तक पहुंचाना पड़ता है। हालांकि कुछ दिन पूर्व अस्थायी रूप से वार्ड के पीछे गेट खोलकर अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या के समाधान का प्रयास किया। वहीं स्वास्थ्य महानिदेशालय को पत्र लिखकर कारीडोर निर्माण की मांग की थी। जिस पर स्वीकृति मिल गई है। दो दिन पूर्व से यहां पर कारीडोर निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। ये कारीडोर अस्पताल के तल पर बने वार्ड को ट्रामा सेंटर के वार्ड से जोडे़गा। गंभीर रूप से घायल मरीजाें को वार्ड में ले जाने में परेशानी नहीं होगी।
टायलेट भी होंगे साफ
इटावा। जिला पुरुष अस्पताल में कारीडोर के निर्माण के साथ-साथ अन्य जीर्णोद्धार कार्य भी कराए जाएंगे। वार्डों में बने टायलेट की मरम्मत की जाएगी। टाइल्स, नल, फ्लश सीट को बदला जाएगा। खराब दरवाजों को बदलकर रंगरोगन किया जाएगा। सीएमएस डा एके पालीवाल ने बताया कि कारीडोर के निर्माण कार्य के लिए नींव खोदने का कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द टायलेट की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।