फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Convene a special session of the party: Ram Gopal

पार्टी का विशेष अधिवेशन बुलाएं: रामगोपाल

Tue, 15 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 15 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Convene a special session of the party: Ram Gopal
पत्रकारवार्ता बुलाकर पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अपनी बात रखी - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी परिवार में अंतर्कलहभले ही खत्म होता दिख रहा हो, पर गुबार अभी थमा नहीं है। सोमवार को यहां पत्रकारवार्ता बुलाकर पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अपनी बात रखी और तीन मांगें गिनाते हुए इस पर सहमति बनाने के लिए पार्टी का विशेष अधिवेशन बुलाने की मांग की। पार्टी सेअपने निष्कासन के मुद्दे पर वह भावुक होकर रो पड़े। पानी पिया और रुमाल से आंसू पोंछे। कहा कि मैंने कभी कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे पार्टी पर कोई दाग लगा हो। मैं निर्दोष हूं। मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


प्रो. रामगोपाल ने अपनी तीन मांगों की चर्चा की। कहा कि सभी निष्कासित नेताओं की पार्टी में तत्काल वापसी होनी चाहिए, टिकट वितरण में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सहमति अनिवार्य हो, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव स्वयं यह घोषित करें कि विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। वही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। ऐसा न होने की स्थिति में अंतिम निर्णय के लिए पार्टी का विशेष अधिवेशन बुलाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट तौर कहा कि जहां अखिलेश वहां विजय, इस संदेश को लेकर वे इस धर्मयुद्ध में अखिलेश के साथ हैं। सपा से निष्कासन के सवाल पर जिस तरह रजत जयंती समारोह के पहले उन्हें निकाला गया और बेईमानी के आरोप लगाए गए, उससे बहुत आहत हैं। कहा कि वे अपने को सपा में ही मानते हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने तमिलनाडु के एक मामले में आदेश दिया है कि जो जिस पार्टी से सांसद अथवा विधायक किसी भी सदन में चुना जाता है, वह निकालने की स्थिति में भी पार्टी में ही बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष का नाम लिए बिना कहा कि टिकट वितरण में कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं। प्रोफेसर ने कहा कि सफाई न तो मैंने कभी दी है और न कभी दूंगा। वे कभी अपनी वापसी के लिए मुलायम सिंह यादव से नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि सवाल उनकी वापसी का नहीं है, उनके साथ जिन एमएलसी अथवा नेताओं को निकाला गया है, उन सभी की ससम्मान वापसी के बाद ही वे पार्टी में शािमल होंगे।

मुलायम सिंह को देश का सबसे शानदार और बेमिसाल नेता बताते हुए कहा कि नेताजी जब अपने विवेक से फैसला लेते हैं तो उस पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थ में उन्हें गलत राय देकर गुमराह कर रहे हैं। राय देने वाले ठीक नहीं होते, उनके प्रभाव में आकर गलत फैसले हो रहे हैं। प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा कि  टिकट वितरण में कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं। पार्टी में सभी लोग जानते हैं कौन मनमानी कर रहा है इसलिए नाम बताने की जरूरत नहीं है। यहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग सीएम अखिलेश यादव में आस्थावान होते हुए चुनाव लडे़गे वे जीत हासिल करेंगे।


अब आत्मकथा लिखेंगे प्रोफेसर रामगोपाल
सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि वे अपनी राय व्यक्त करने के लिए नेताजी को पत्र लिखते रहे, परंतु अब कोई पत्र नहीं लिखेंगे। अब वे अपने राजनैतिक अनुभवों केआधार पर किताब/आत्मकथा लिखेंगे ताकि नेताजी भी इसे पढ़ सकेें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed