फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Constable accused of seizing tractor trolley and releasing it

Etawah News: सिपाही पर ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर छोड़ने का आरोप

Fri, 16 Jan 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of seizing tractor trolley and releasing it
चकरनगर। बुधवार शाम को सहसों थाना पुलिस ने गढ़ीमंगद के पास एक मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा। सिपाही स्वयं ट्रैक्टर चलाकर थाने ला रहा था तभी खनन माफिया के दलाल उसके संपर्क में आ गए। उन्होंने हनुमंतपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर उसे छोड़ने के लिए रुपये के लेनदेन की बात शुरू कर दी। किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सीओ अवनीश कुमार सिंह को भेज दिया। शिकायत मिलने पर सीओ ने तुरंत दारोगा को मौके पर भेजकर ट्रैक्टर-ट्राली को थाने में खड़ा कराया और खनन विभाग को सूचित किया। सीओ अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मौरंग से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सिपाही की संलिप्तता सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed