फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Congress, SP and BJP cheated the people: Shivprasad

कांग्रेस, सपा और भाजपा ने लोगों से छल किया : शिवप्रसाद

Mon, 25 Dec 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 25 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Congress, SP and BJP cheated the people: Shivprasad
इटावा। कांग्रेस, सपा और भाजपा ने सिर्फ जनता के साथ छल किया है। यह बात रविवार को सर्वजन सुखाय पार्टी की महारैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने कही। उन्होंने विपक्षियों पर हमला करके उन पर तमाम तरह के आरोप लगाए।
विज्ञापन



रामलीला मैदान में हुई रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने कहा कि देश में सभी राज्यों में विपक्षियों पर ईडी आदि की कार्रवाई हो रही, लेकिन सैफई वालों पर किसी की नजर नहीं। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव को सौंपते हुए देखे गए थे।
विज्ञापन

कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव आरोप लगाया कि लोकसभा, राज्यसभा में मोदी गुणगान और आशीर्वाद से सैफई परिवार के विरुद्ध सभी मुकदमे ठंडे बस्ते में पड़े हैं। समाजवादी पार्टी पर हमला बोला उन्होंने कहा कि क्या सपा सरकार बनवाने में घोषी यादवों की 90 प्रतिशत भागीदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा समेत प्रदेश में हाईवे में जमीन के मुआवजे में पक्षपात नहीं हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश में बिजली विभाग निरंकुश हो गया। कहा कि जम्मू कश्मीर में हमारे जवान मारे जा रहे हैं, जबकि सेना पर बुलेट प्रूफ जैकिट तक नहीं हैं।
आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने नारा दिया था गरीबी हटाओ, आज तक गरीबी नहीं हटी। कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों को आरक्षण नहीं दिया। केंद्र में पिछड़े वर्ग का 27 प्रतिशत आरक्षण होने के बावजूद अभी तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि 11 प्रदेश में बैकवर्ड कैटेगरी को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया है।

रैली को जिलाध्यक्ष सर्वजन सुखाय पार्टी जितेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जसकरन सिंह, राष्ट्रीय जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के अध्यक्ष मेजर अमर सिंह चौहान, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दशरथ सिंह यादव, पूर्व सांसद डीपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed