{"_id":"7ed1dd680f056048b25554fd1c30a6fb","slug":"compensation-should-get-equal-to-saifai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताखा के किसानों को सैफई के बराबर मुआवजा मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताखा के किसानों को सैफई के बराबर मुआवजा मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश तथा कें द्र सरकार की नीतियों को दमनकारी बताते हुए बुधवार क ो कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली तथा कचहरी परिसर में सभा की। पदयात्रा करीब पांच किलोमीटर की रही। इसका शुरुआत टिक्सी मंदिर स्थित महाकवि देव के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन तथा किसान मौजूद रहे। पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने किया।
विज्ञापन
कचहरी परिसर में आम सभा को संबाेंधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी खुद को किसानों का रहनुमा कहती है, लेकिन इसी दल के शासन में किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लिए सैफई तहसील के किसानों की भूमि तो करोड़ों रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से ली गई, जबकि ताखा क्षेत्र के किसानों की जमीन कौड़ियों में जबरन ली जा रही है।
विज्ञापन
इससे बड़ा अन्याय और क्या हो सकता है कि भूमि लेने से पहले सर्किल रेट भी कम कर दिया गया। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण जैसा काला कानून लेकर आई है। जो किसानों के लिए जीवन मरण का प्रश्न बन गया है।
विज्ञापन
काला धन सौ दिन में लाने का वादा किया गया था लेकिन नौ माह बीत जाने के बाद भी एक पैसा भी नहीं आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का शासन खत्म हो गया है। अदालतें भी सुरक्षित नहीं है। आमसभा में पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, कानपुर मंडल के प्रभारी पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव, जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष राशिद खां ने भी अपने विचार रखे।
पदयात्रा में नरेश कटियार, कौशलेंद्र यादव, अशोक सिंह, अनिल यादव, अतुल आक्रोश दुबे, प्रेम शंकर शर्मा, कुसुम लता उपाध्याय, हंसमुखी संखवार, आराधना गुप्ता, प्रेमनारायण दोहरे, संजय दोहरे, प्रेम किशोर दुबे आदि शामिल रहे। पद यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।