फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Common people are not getting respite from the weather.

Etawah News: मौसम के तेवर से आमजन को नहीं मिल रही है राहत

Sat, 06 Jan 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 06 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Common people are not getting respite from the weather.
इटावा/ बकेवर। पिछले कई दिनों से मौसम के तेवर में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। गुरुवार को दोपहर में हल्की धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। शुक्रवार को हल्की बदली से सुबह की शुरूआत हुई लेकिन कुछ देर बाद धूप निकली। लेकिन दोपहर होते ही मौसम के फिर से करवट बदलते ही बदली और हल्की हवाएं चलने से सर्दी अपना असर दिखाने लगी। शाम को गलन भरी पड़ने से लोगों को आग का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

31 दिसंबर से लेकर बुधवार लगातार चार दिन तक लोग धुंध और बदली की वजह से धूप देखने तक को तरस गए थे। हालांकि गुरुवार को सुबह की शुरुआत धुंध और बदली से हुई। लेकिन दोपहर होने से पूर्व धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। जो पूरे दिन रही। शुक्रवार को भी लोगों को ऐसा ही मौसम होने की उम्मीद थी, लेकिन सुबह हल्की बदली रही। दोपहर होने से पूर्व कुछ देर के लिए धूप के दर्शन हुए लेकिन फिर से बदली हो गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 व अधिकतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अजय मिश्रा ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिन आसमान साफ रहने के आसार हैं। लेकिन बाद के दिनों में बादल छाए रहने की वजह से 10 जनवरी को गरज चमक के साथ ओलावृष्टि व ते हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed